नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की पराजय हुई और भाजपा की बड़ी जीत मिली है। दिल्ली में जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर पार्टी समर्थकों को बधाई दी है।उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के दिल में मोदी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ।

अमित शाह ने लिखा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है| यह अहंकार और अराजकता की हार है| यह मोदी की गारंटी और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है| उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है|

अमित शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता|जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं| चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *