नई दिल्ली (डेस्क न्यूज़)। केन्द्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की| बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कल यानी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के दिन सभी सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस और सीपीएसयू (CPSUs) में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। बैठक में कहा गया, केंद्रीय कैबिनेट भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कल सुबह 8 बजे उनके (मनमोहन सिंह) पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा| साढ़े 8 बजे से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे| 9.30 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *