नई दिल्ली ( डेस्क न्यूज़)। लिविंग नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर ब्राजील के एथोस सलोमे ने नए साल के लिए मानवता, टेक्नोलॉजी और समाज में गहरे बदलावों को लेकर भविष्यवाणियां की हैं।34 वर्षीय एथोस सलोमे की तुलना 16वीं सदी के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है, जिनकी मौत के बाद भी उनके द्वारा की गईं सदियों पुरानी भविष्यवाणियां आज भी चर्चा में बनी हुई हैं| सलोमे ने ही कोविड महामारी, यूक्रेन युद्ध और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी की थी। अब उन्होंने साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी की है।

जिंदा नास्त्रेदमस का मानना है किजेनेटिकली मॉडिफाइड इंसान बनाए जाएंगे| बायोटेक्नोलॉजी में तेज प्रगति देखने को मिलेगी| बायोटेक्नोलॉजी में तेज प्रगति देखने को मिलेगी|
एआई ऐसे क्षेत्रों में भी फैसले लेने में सक्षम हो जाएगा, जो इंसानों के कंट्रोल में थे|
सलोमे का दावा है कि 2025 में एलियन के अस्तित्व के बारे में आधिकारिक घोषणाएं की जाएंगी| यह पृथ्वी पर एलियन लाइफ के संकेत, मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीवों के होने के सबूत या अन्य सभ्यताओं के अस्तित्व का खुलासा हो सकता है ।

एक वैश्विक ऊर्जा संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका इस्तेमाल बड़े देशों द्वारा अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाएगा|
इंसानों की त्वचा में चिप्स लगाए जाएंगे| इसका इस्तेमाल सरकारें जनसंख्या को नियंत्रण में रखने के लिए और असंतोष को दबाने में कर सकती है| उनके मुताबिक, कोविड जैसी महामारी के बाद इस तकनीक ने लोगों की मानसिकता तैयार कर दी है|

सलोमे ने चेताया कि जलवायु परिवर्तन को बतौर हथियार इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे, सूख और बेमौसम तूफान पैदा करने के लिए भूविज्ञान इंजीनियरिंग का उपयोग किया जाएगा|

2025 में सीक्रेट मिलिट्री बेस और मिलिट्री टेक्नोलॉजी का खुलासा होगा, जिससे विरोध की लहरें उठ सकती हैं|


By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *