नई दिल्ली (डेस्क न्यूज़)। संसद का शीतकालीन सत्र अपने आखिरी हफ्ते के पड़ाव पर है। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लोकसभा में प्रेषित वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर चर्चा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कई तर्क रखे। उन्होंने कहा कि जब एक राष्ट्र, एक चुनाव बिल कैबिनेट में आया, तो पीएम मोदी ने इसे संसद की संयुक्त समिति को भेजे जाने की बात कही। उन्होंने हर स्तर पर इस पर विस्तृत चर्चा किए जाने की बात रखी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में, कई देश ऐसे हुए हैं जो स्वतंत्र हुए और नई शुरुआत हुई, लेकिन वहां लोकतंत्र सफल नहीं हुआ। लेकिन हमारे लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं। हमने बिना सोचे-समझे कई बदलाव किए। इस देश की जनता ने खून की एक बूंद बहाकर कई तानाशाहों का अहंकार चूर-चूर कर दिया है, वो भी लोकतांत्रिक ढंग से।

शाह ने कहा, “चित्रों के बिना संविधान अधूरा है। संविधान में रामायण और गीता के भी चित्र मौजूद हैं। भारत का संविधान दुनिया में सबसे सफल है।संविधान सभा में हर समाज का प्रतिनिधित्व रहा। तानाशाहों के अहंकार को जनता ने चकनाचूर किया।”

उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए संकल्प लेने का पल है। सरदार पटेल की वजह से देश मजबूत है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *