Pitru Paksha 2026 Start Date & Shradh Schedule: सनातन परंपरा में माता-पिता और पूर्वजों की सेवा केवल उनके जीवनकाल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके जाने के बाद भी उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए ‘पितृ ऋण’ चुकाना सबसे बड़ा धर्म माना गया है। इसी ऋण से मुक्ति और पूर्वजों के आशीर्वाद की प्राप्ति का महापर्व पितृ पक्ष वर्ष 2026 में 27 सितंबर (रविवार) से शुरू होने जा रहा है, जो 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सर्वपितृ अमावस्या पर संपन्न होगा।
कई बार अथक प्रयासों के बाद भी घर में बरकत नहीं होती या कोई न कोई बाधा बनी रहती है, जिसका कारण ज्योतिष शास्त्र में ‘पितृ दोष’ माना गया है। इस साल तिथियों के फेरबदल के कारण यह महासंयोग पूरे 14 दिनों का होने वाला है। यदि आप भी इस अवधि में अपने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान या तर्पण करने जा रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार किस दिन किसका श्राद्ध किया जाएगा और घर पर पूजा की बिल्कुल सटीक व सरल विधि क्या है। आइए जानते हैं इस विशेष रिपोर्ट में…
