दुर्ग # सीजी। दुर्ग जिले में संचालित सभी जन औषधि केंद्रों में गुरुवार की शाम से आशीर्वाद का दीपक जगमगाता नजर आया। आमजन को गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाइयां उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान सभी जन औषधि केंद्रों में दीप प्रज्वलित कर जनस्वास्थ्य के प्रति सेवा और जागरूकता का संदेश दिया।

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार, औषधि निरीक्षक विष्णु साहू सहित अन्य औषधि निरीक्षकों के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों ने अभियान में सहभागिता की।

अभियान के तहत जिला चिकित्सालय दुर्ग में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, नेहरू नगर, भिलाई क्षेत्र, सुपेला क्षेत्र, कोहका, पावर हाउस, खुर्सीपार, सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, रूआबांधा, रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर, पाटन विधानसभा क्षेत्र, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया गया।

इस अवसर पर जन औषधि योजना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली औषधियां उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिज्ञा ली गई।

कार्यक्रम के माध्यम से जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, दवाइयों की उपलब्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक सस्ती दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *