• होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद में मृतक के साथ मारपीट की गई थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हुई थी

दुर्ग # सीजी। 24 जनवरी 2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद में मृतक के साथ मारपीट की गई थी। उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु होने पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। इसमें 5 आरोपी पूर्व में पकड़े गए थे। वहीं एक अन्य फरार आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन एवं स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि 24 जनवरी 2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई।

उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्रथम चरण में आरोपी प्रशांत राव एवं लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में शेष आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 02 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर काके उर्फ हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर एवं अंकित झा को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से प्राप्त तथ्यों के आधार पर 01 अन्य आरोपी रवि शर्मा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उक्त अपराध में शामिल होना पाए जाने पर आरोपी रवि शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।इस प्रकार प्रकरण में कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

  • आरोपी का नाम
  • 1. प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
  • 2. लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
  • 3. काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
  • 4. मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
  • 5. अंकित झा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
  • 6. रवि शर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खण्डेलवाल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 37, दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *