मुखबिर की सूचना पर भिलाईनगर पुलिस ने 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा

भिलाई # सीजी। थाना भिलाईनगर पुलिस को 4 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में तीन व्यक्ति अवैध पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती, भिलाईनगर; दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर; तथा महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग बताया।

पुलिस ने बताया कि विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल तथा आरोपी दीपक दास एवं महेश ताण्डी के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद किया गया। हथियार एवं कारतूस रखने के संबंध में वैध लाइसेंस/दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 04 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में हथियार के स्रोत एवं अन्य संबंधित पहलुओं के संबंध में विवेचना जारी है।

  • आरोपी का नाम
  • 1. सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती, भिलाईनगर, जिला-दुर्ग।
  • 2. दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
  • 3. महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
  • जब्त सामग्री
  • 1. एक नग पिस्टल, अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-।
  • 2. दो नग पिस्टल कारतूस, अनुमानित कीमत ₹1,000/-। कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,000/-।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *