आरोपी ने प्रार्थी व उसके परिवार के 10 सदस्यों से 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे

आरोपी ने मात्र 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं करने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

दुर्ग # सीजी। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी व उसके परिवार के 10 सदस्यों से 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद मात्र 1,03,60,000 रुपये वापस किए। वहीं शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं करने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड 06, बैगापारा दुर्ग ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए।

शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है।

आरोपी का नाम1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।जब्त सामग्री1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन।दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *