भिलाई # सीजी। रिश्तेदार के घर पहुंचे एक आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर उन्हीं के घर से सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर 60000 रुपए कीमती जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 14 व 15 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम रवेलीडीह, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में प्रार्थिया रूबिना बेगम के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की घटना हुई। प्रार्थिया द्वारा 15 अक्टूबर को थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पतासाजी की।

जांच में प्रार्थिया के रिश्तेदार सोहेल अली की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के संपूर्ण जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, विधिवत जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

  • आरोपी का नाम : सोहेल अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी गौरव नगर, वार्ड क्रमांक 03, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश।
  • जब्त सामग्री : सोने-चांदी के जेवरात, अनुमानित कीमत 60,000 रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *