• चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय पलटी कार

बालोद # सीजी। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर स्विफ्ट कार (सीजी 07 बीएम 1040) से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिंदू होटल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 21 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।दल्लीराजहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *