भिलाई # सीजी। नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चन्दूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला पुलिस ने श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी के अटेण्डर विज्जू चंद्रा पिता भुबन चन्द्रा के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रार्थिया स्वेच्छा रानी पिता तारन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिकोला भाठा दुर्ग ने चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में अपनी शिकायत में बताई कि वर्ष 2022 में उनके साथ श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में काम करने वाला अटेण्डर विज्जू चंद्रा पिता भुबन चन्द्रा निवासी मकान नं. 337, वार्ड नं. 239 दल्लीराजहरा डौंडीलोहारा जिला बालोद के द्वारा मुझे शासकीय नौकरी लगाने के नाम से नगद एवं ऑनलाईन के माध्यम से कुल 10,55,698 रुपए छलपूर्वक प्राप्त कर धोखाधड़ी किया है।

स्वेच्छा रानी ने बताया कि वर्ष 2022 को वे श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में नर्सिंग स्टाफ का काम करती थी। उसी समय बिज्जू चंद्रा भी अटेंडर का काम करता था। तब बिज्जू उसे चन्दूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराने के लिए मुझसे नगद 4 लाख 72 हजार रुपए लिया और अपना मोबाईल नम्बर और अलग अलग बारकोर्ड दिया जिसमें उसका बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा लिखा हुआ आता था। उसमें ऑनलाईन से कुल 5,83,698 रुपए लिया और और कुछ रुपए नकद भी दिया। नौकरी के लिए पूछने पर बिज्जू चंद्रा के द्वारा मुझे टालमटोल कर नौकरी नहीं लगाया और मेरा नम्बर ब्लॉक कर दिया और दुवारा पूछने पर जो करना है कर लो बोल कर धमकी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed