खैरागढ़ # सीजी। छुईखदान थाना क्षेत्र स्थित छिंदारी डैम में डूबे एक 14 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला।
कंट्रोल रूम दुर्ग को छिंदारी डैम में एक बालक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने करीब 40 फीट गहरे पानी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान लक्ष्य पाल (14 वर्ष), पिता संजय पाल, निवासी भाटापारा, छुईखदान के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप जघेल, राजू महानंद, हबीब खान, राजेश नेताम, विनय, रमेश, शारदा और दिलीप सहित एसडीआरएफ टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
