दुर्ग # CG। पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने जिले में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। 9 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक महेश धुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से थाना प्रभारी उतई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह निरीक्षक वंदिता पनिग्रकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक खेमेन्द्र पटारे को चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा से थाना मोहन नगर भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अंडा से थाना सुपेला, उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई तथा उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक समित मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश 29 मई 2026 को जारी किया गया।
