भिलाई # सीजी। थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने घर में चोरी की घटना के 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का लॉकेट, नगदी रकम और करीब 70 नग विदेशी मुद्रा बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 मई 2026 को वह घरेलू सामान लेने बाजार गया हुआ था। वापस लौटने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा चोरी मिली। मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 696/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर संदेहियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने स्मृतिनगर निवासी 23 वर्षीय मनोज सबरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर की सुनसान स्थिति का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

  • बरामद सामग्री : एक सोने का लॉकेटनगदी रकमकरीब 70 नग विदेशी मुद्रा
  • आरोपी : मनोज सबरी (23 वर्ष)निवासी : जायका बेकरी के पास, स्मृतिनगर, जिला दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *