मुंबई: नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में महिला और पुरुष कलाकारों के बीच मिलने वाली फीस के बड़े अंतर (Pay Disparity) पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कृति ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में आज भी अभिनेत्रियों को उनके पुरुष सह-कलाकारों की तुलना में बहुत कम मेहनताना दिया जाता है, भले ही फिल्म में उनकी भूमिका और मेहनत बराबर हो।

कृति ने सवाल उठाया कि जब फिल्में फीमेल लीड के दम पर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो बजट और सैलरी के मामले में यह भेदभाव क्यों? उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इंडस्ट्री का यह नजरिया बदलेगा और टैलेंट को जेंडर के आधार पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर आंका जाएगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *