आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म का ऐलान
मुंबई: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘लगान’ जैसी क्लासिक फिल्म देने वाली आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। लगभग 25 साल बाद, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ और दिग्गज निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।
लाला अमरनाथ की बायोपिक पर चर्चा
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि यह जोड़ी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और ‘भारतीय क्रिकेट के जनक’ कहे जाने वाले लाला अमरनाथ की बायोपिक लेकर आ रही है। आमिर खान इसमें मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने की खबरें तेज़ हैं।
स्पोर्ट्स ड्रामा में माहिर है यह जोड़ी
‘लगान’ ने न केवल ऑस्कर तक का सफर तय किया था, बल्कि क्रिकेट और सिनेमा के मेल को एक नई ऊंचाई दी थी। अब एक बार फिर स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए इनका साथ आना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान इस रोल के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और क्रिकेट की बारीकियों पर काम करना शुरू कर चुके हैं।
फैंस का इंतज़ार खत्म
आमिर खान पिछले कुछ समय से एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थे जो दर्शकों को कुछ नया दे सके। आ सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही फैंस ‘लगान 2’ और ‘हिस्टोरिकल मास्टरपीस’ जैसे कमेंट्स के साथ अपनी खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
