भिलाई # सीजी। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगातार दबिश और गिरफ्तारी के दबाव के चलते दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया।

पुलिस के अनुसार थाना धमधा में ऑनलाइन सट्टा संचालन को लेकर अपराध धारा 7(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से नीतिश गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बनियापारा धमधा और अमित शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बिरझापुर फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाश कर रही थी।लगातार बढ़ते पुलिस दबाव के बीच आरोपी नीतिश गुप्ता और अमित शर्मा ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। मामले में पूर्व में जब्त सामग्री के आधार पर वैधानिक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *