भिलाई # सीजी। ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर चल रहे अभियान का गुरुवार को 11वां दिन रहा। इस दौरान औषधि विभाग ने कोटपा एक्ट के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए गंभीर बीमारियों से बचने की सलाह दी। साथ ही तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। वहीं खाद्य विभाग ने जिले में संचालित ढाबों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई।

बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिलेभर में जांच पड़ताल अभियान चलाया जा रहा है। 27 अप्रैल से शुरू हुए अभियान का गुरुवार को 11वां दिन रहा। औषधि निरीक्षक विष्णु साहू ने बताया कि अभियान के चौथे चरण के दूसरे दिन करंजा भिलाई, जेवरा सिरसा, समोदा में तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता लाते हुए जिन पान ठेलों एवं होटलों में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पाए गए ऐसे 32 जगहों पर औषधि निरीक्षकों एवं पुलिस दल द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।

  • खाद्य विभाग: रॉयल खालसा ढाबा, पुलगांव, ठाकरे ढाबा एवं खन्ना ढाबा अंजोरा, केडएम केडबी स्टेशन रोड दुर्ग एवं श्री साई इंटरप्राईजेस दुर्ग पहुंचकर संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वेज-नानवेज को अलग-अलग भण्डारण एवं तैयार करने के निर्देश व उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित करने निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *