कवर्धा # सीजी। जिले से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्चों को महज 5 से 6 हजार रुपये में बेचने का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में बच्चों के अपने माता-पिता की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नाबालिग बच्चों को गांव से बाहर ले जाकर उनसे जबरन मजदूरी करा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि बच्चों से कड़ी मजदूरी कराई जा रही थी और उन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदा गया था। मामले में दिए गए लिखित आवेदन में चेतन यादव और रवि यादव नामक व्यक्तियों पर नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है।आवेदन में यह भी कहा गया है कि बच्चों को गांव से दूर ले जाकर काम में लगाया गया और इसके बदले उनके माता-पिता को पैसे दिए गए।

फिलहाल पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह घटना एक बार फिर मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *