भिलाई # सीजी। ‘सुशासन तिहार’ पर जुनवानी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ है शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरलता से पहुंचना।
विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी माँगें सुनीं और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
