भिलाई # सीजी। ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर चल रहे अभियान का मंगलवार को 9वां दिन रहा। इस दौरान औषधि विभाग ने 6 मेडिकल स्टोर्स में स्वापक व मन: प्रभावी औषधियों की जांच की। इनमें 3 दुकानों में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औषधि विभाग द्वारा मंगलवार को अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मन: प्रभावी औषधियों की जांच की गई। इसके लिए जिले में स्थित फटकर औषधि विकेतालों को चिन्हांकित किया गया।
औषधि निरीक्षक विष्णु साहू ने बताया कि 06 फुटकर औषधि विक्रेता मेसर्स जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, जलाराम मेडिकल मोतिपारा, दुर्ग, मेसर्स अमित मेडिकल रेलवे स्टेशन रोड, श्रीराम मेडिकल, महिमा मेडिकल उतई, मेडप्लस फार्मेसी, सुपेला में जांच/निरीक्षण किया गया। क्रय विक्रय दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया गया। 3 फर्मों में अनियमितता पाए जाने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
