धमतरी # सीजी। धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। सांकरा चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान पुलिस ने करीब 55 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 33 लाख 53 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि मामला 4 मई 2026 का है। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा नाके पर चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रही एक रेनॉल्ट डस्टर (MH 45 AD 9001) को रोका गया। वाहन में सवार तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद डिक्की की तलाशी ली गई, जिसमें 38 पैकेटों में भरा 54 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 27.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह गांजा बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे।जब्त सामग्री:54.970 किलो गांजा – ₹27.50 लाखरेनॉल्ट डस्टर – ₹5 लाख4 मोबाइल – ₹1.03 लाखकुल जब्ती: ₹33.53 लाखगिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नासिक और अहमदनगर जिले के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
- आरोपी: (01) अमोल अरुण ओढे़कर पिता अरुण परशुराम ओढेंकर उम्र 33 वर्ष साकिन देवी मंदिर रोड शिंदे थाना नासिक रोड जिला नासिक महाराष्ट्र (02) तनिष गायकवाड पिता बाबा साहेब गायकवाड उम्र 19 वर्ष साकिन श्रीरामपुर थाना श्रीरामपुर जिला अहमदनगर महाराष्ट्र (03) ऋषिकेश पिता भाउ साहेब सिरसाट उम्र 23 वर्ष साकिन राहाता,थाना राहाता ,जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।
