भिलाई # सीजी। खाद्य एवं औषधि विभाग ने ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर चल रहे अभियान के 8वें दिन 8 थोक औषधि दुकानों की जांच की। इसी तरह खाद्य विभाग ने भी कई होटलों की जांच कर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
बता दें कि राज्य शासन के निर्देश पर 27 अप्रैल से 11 मई तक जिलेभर में विशेष जांच पड़ताल अभियान चलाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक विष्णु साहू सहित अन्य अफसर अभियान में शामिल रहे। विष्णु साहू ने बताया कि अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत् 8वें दिन 04 मई को जिले में स्थित थोक औषधि विकेताओं को चिन्हांकित कर कय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।
- यहां चला अभियान : मेसर्स नियोलिफ लाईफ साइंसेज, टीएसवी एजेंसीज, श्री सिद्ध विनायक फार्मेसी, सिद्ध विनायक अस्पताल परिसर, भिलाई एवं मेडिसिन स्क्वेयर, धवंतरी एजेंसीज, शांति मेडिकोज, कामदार मैडिकोज, इंडियन मेडिकोज एवं भाग्यश्री एजेंसीज पहुंचकर टीम ने कय-विक्रय दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया। फर्म से फुटकर औषधि विक्रेताओं को वितरित स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों का सूक्ष्मता से निरीक्षन किया गया एवं राज्य के बाहर से खरीदी जाने वाली औषधियों का कय-विक्रय दस्तावेज का मिलान किया गया। समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिए गए।

- खाद्य विभाग : अभियान के तृतीय चरण व 8वें दिन खाद्य विभाग ने अग्रवाल बेवरेजेस सुपेला, मेसर्स शिव शक्ति बेवरेजेस, कैलास नगर, भिलाई, अमर बेवरेजेस, कैलास नगर, सरयू बेवरेजेस, मेसर्स आर एस प्रोडक्ट नंदनी एवं रूद्र जल एग्रो बेवरेजेस रसमढ़ा में जांच की। संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित किए जाने एवं साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
