भिलाई # सीजी। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर लगातार 15 दिवसीय जांच अभियान चलाया जा रहा है। 5वें दिन शुक्रवार को विभाग ने जिले में संचालित बड़े निजी अस्पतालों के सेंट्रल मेडिकल सेंटर की जांच की।

बता दें कि खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा राज्य शासन के निर्देश पर 27 अप्रैल से 11 मई तक अभियान चलाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक विष्णु साहू ने बताया कि आज अस्पतालों से जुड़े फार्मेसी में वेक्सीन स्टोरेज, कोल्ड चेन सुविधा का निरीक्षण किया गया। जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा अस्पताल, श्री शंकराचार्य अस्पताल, हाईटेक अस्पताल में संचालित ओपीडी आईपीडी एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर, राननगर स्थित स्पर्श अस्पताल के तीनों ओपीडी और आईपीडी एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर तथा शास्त्री नगर भिलाई में संचालित बीएमशाह अस्पताल के ओपीडी एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर में जांच की गई।
इस संबंध में रेफ्रिजरेटर टेम्परेचर डिस्पले लगाकर रिकार्ड एवं वेक्सीन द्वार पोर्ट सुविधा/वैक्सीन कैरियर उपलब्धता की जांच की गई। इसके साथ-साथ वैक्सीन के कय-विक्रय रिकार्ड का मिलान किया गया, इस प्रकार कुल 10 फर्मों के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया। समस्त संस्थानों में वैक्सीन कर संधारण नियमानुसार उचित तापमान पर पाया गया। समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिए गए।
- खाद्य विभाग ने हॉटल संचालकों को एक ही तेल बार बार उपयोग नहीं करने दी चेतावनी : खाद्य विभाग द्वारा भी आज जिले के विभिन्न होटलों में जांच की गई। दुर्ग में संचालित कैम्बियन हॉटल, अरिहंत रेस्टॉरेट, सूर्या पैलेस, केएफसी, मिस्टर ईडली, इंडियन कॉफी हाउस, वृंदावन हॉटल पहुंचकर संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित करने कहा गया। अखबारी पेपर उपयोग नहीं करने, तेल का उपयोग बार-बार नहीं करने, वेज और नानवेज को पृथक रखने सहित कई हिदायत दी गई।
