भिलाई # सीजी। खाद एवं औषधि विभाग ने जिले में लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी जांच पड़ताल अभियान चलाया। इस दौरान औषधि विभाग ने 11 मेडिकल और कॉस्मेटिक्स स्टोर्स पहुंचकर खरीदी बिक्री रिकॉर्ड का मिलान किया और कुछ कमियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा कई होटलों की जांच की गई जहां खामियां मिलने पर फटकार भी लगाया।

बता दें कि खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर 27 अप्रैल से जिले में ‘सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन गुरुवार को औषधि एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से मैं मेडिकल स्टोर्स और होटल में दबिश दी।

  • औषधि विभाग ने यहां चलाया अभियान : जिला खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक विष्णु साहू सहित अन्य अफसरों ने पाटन विकासखण्ड के करीब 11 दुकानों में पहुंची। अजंता फैंसी एवं फेड स्टोर्स और लक्ष्मी फैंसी प्रोव्हिजन में निरीक्षण के दौरान क्रय विक्रय रिकॉर्ड का मिलान किया गया। वहीं न्यू ममता मेडिकल स्टोर्स में फार्मासिस्ट नहीं मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की गई। उक्त फर्मों के अलावा मेसर्स छबि मेडिकल सिकोला, पटेल मेडिकल, ममता मेडिकल, उर्मी मेडिकल, सांईकृपा मेडिकल, वर्मा मेडिकल एजेंसी, शर्मा मेडिकल रानीतरई रोड, मिश्रा मेडिकल पुराना बाजार चौक शामिल है।
  • खाद्य विभाग ने खामियां मिलने पर चेताया : 15 दिवसीय इस अभियान में खाद्य विभाग भी शामिल हैं। उनके द्वारा भी होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर जांच की जा रही है। इसी के तहत ग्रामीण अंचलों में संचालित उतई क्षेत्र स्थित सम्राट मिष्ठान भण्डार, कबीर स्वीटस, प्रेम स्वीट्स एवं जैन स्वीट्स, मरोदा क्षेत्र स्थित देवांगन होटल एवं यादव होटल पहुंचकर संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित करने कहा। अखबारी पेपर उपयोग नहीं करने, हेडकैप, ग्लब्स, एफ्रॉन उपयोग में लाने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *