दुर्ग # सीजी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देश पर ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर जारी 15 दिवसीय जांच अभियान का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान जिले में संचालित 11 थोक औषधि प्रतिष्ठानों का जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रसाधन सामग्री क्रय विक्रय रिकॉर्ड एवं वैधानिकता के संबध में जांच करने के अलावा 02 प्रसाधन सामग्री का नमूना संकलन किया गया।

जिला खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार और औषधि निरीक्षक विष्णु साहू ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर 27 अप्रैल से जारी अभियान 11 मई तक चलेगा।

  • यहां की गई जांच : 28 अप्रैल को वर्धमान एजेंसी, ऋषभ एजेंसी, टी सी एजेंसी गंजपारा, श्रद्धा एजेंसी, शनिचरी पारा दुर्ग, स्टेशन रोड दुर्ग स्थित जायडस हेल्थकेयर, जायडस लाइफ़ साइंसेस, जिन्दत्त डिस्टीब्यूटर, मेघमनी प्रा. लि. रामनगर स्थित भारत एजेंसीज, अशोक एजेंसीज में विभागीय टीम जांच के लिए पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *