भिलाई #सीजी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का सघन अभियान जारी है। देवार बस्ती में चेकिंग के दौरान 02 किलो 50 ग्राम गांजा सहित आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि थाना खुर्शीपार क्षेत्रांतर्गत देवार पारा चौक के पास अवैध रूप से गांजा विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेही व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 02 किलो 50 ग्राम एवं बिक्री की नगदी राशि ₹400 बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मछली मार्केट देवार पारा, खुर्शीपार, भिलाई बताया तथा अवैध बिक्री हेतु गांजा रखना स्वीकार किया।उक्त मामले में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

  • आरोपी: अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी खुर्शीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
  • जब्त सामग्री : 2 किलो 50 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,00,400/-), नगदी ₹400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *