भिलाई # सीजी। दुर्ग पुलिस की नशे पर लगातार कार्रवाई जारी है।हेरोईन तस्करी में 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती 18,69,000 रुपये की जब्ती बनाई है। पंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री की तैयारी की खबर है। आरोपी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराये का मकान लेकर अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में किराये के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।रेड कार्यवाही के दौरान मौके से चार आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ को अमृतसर (पंजाब) से लाकर भिलाई में बिक्री करना बताया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
- यह रहे आरोपी, सभी पंजाब निवासी
- राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
- राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 05 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)
- कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
- लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)▪️ जब्त सामग्री :1. हेरोईन (चिट्टा) 91.9 ग्राम (कीमती लगभग 18,69,000 रुपये)2. नगदी रकम 31,000 रुपये
