भिलाई # सीजी। फर्जी खातों के संचालन में संलिप्त 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 एटीएम, 10 चेक बुक, 08 पासबुक, 04 सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री की जब्ती बनाई है। प्रकरण में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं करोड़ों के लेन-देन का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों पर टेलीकम्युनिकेशन एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को प्रार्थी अविनाश दुबे द्वारा थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा अवैध रूप से लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम, सिम, पासबुक एवं चेकबुक प्राप्त कर उन्हें विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग ऐप में धनराशि के लेनदेन हेतु उपयोग किया जा रहा था। प्राप्त सामग्रियों को मुंबई भेजकर अवैध आर्थिक गतिविधियों में उपयोग किया जाता था।विवेचना के दौरान सह मुख्य आरोपी कुश एवं उसके साथी रितेश राय तथा महेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 22 नग एटीएम कार्ड, 10 नग चेक बुक, 08 नग बैंक पासबुक, 04 नग सिम कार्ड, 05 नग मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल एवं रजिस्टर जब्त किया गया है। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • गिरफ्तार आरोपी
  • 1. कुश, उम्र 28 वर्ष, निवासी दीपक नगर दुर्ग, थाना मोहन नगर
  • 2. रितेश राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी रजत होम्स, हरी नगर, थाना मोहन नगर
  • 3. महेंद्र सिंह ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 सुपेला, थाना सुपेला
  • जब्त सामग्री
  • 1. 22 नग एटीएम कार्ड
  • 2. 10 नग चेक बुक
  • 3. 08 नग बैंक पासबुक
  • 4. 04 नग सिम कार्ड
  • 5. 05 नग मोबाइल फोन
  • 6. एक नकली पिस्टल
  • 7. रजिस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *