भिलाई# सीजी। सेक्टर-6 क्षेत्र में रविवार शाम एक बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना सामने आई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया रमीला वर्मा (65 वर्ष) सेक्टर-6 ए मार्केट से दवाइयां लेकर सड़क 17 स्थित अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे एक युवक ने उनसे सड़क का रास्ता पूछा और अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र खींचकर सेंट्रल एवेन्यू की ओर भाग गया।महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे सीएसपी भिलाई नगर और थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आसपास मौजूद नागरिकों की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष चंद्राकर (22 वर्ष), निवासी संगम चौक खुर्सीपार बताया। उसके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत थाना भिलाई नगर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
