भिलाई #सीजी। धारदार हथियार से धमकी देने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट एवं आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार की जब्ती भी बनाई है।
पुलिस ने बताया कि 04 अप्रैल को प्रार्थी द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 20:10 बजे जनरल मार्केट सेक्टर-10 भिलाई स्थित फ्लेक्स अकादमी के पास रोड मोड़ पर आरोपी रोशन स्टरली एवं अन्य द्वारा प्रार्थी एवं उसके मित्र के साथ गाली-गलौज कर विवाद किया गया तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी गई।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 296, 351(3), 3(5) BNS एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- आरोपी : रोशन स्टरली, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, थाना सुपेला, दुर्ग।
- दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद में कानून को अपने हाथ में न लें एवं तत्काल पुलिस को सूचना दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
