भिलाई # सीजी। 05 अप्रैल 2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी के दो पृथक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मी टाण्डी द्वारा प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 06 माह में रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग 03 लाख रुपये नगद एवं 07 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई।

इसी प्रकार आरोपी द्वारा प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10,000 रुपये ऑनलाइन एवं 50,000 रुपये नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।उक्त प्रकरणों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 एवं 210/2026 धारा 318(4) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना सुपेला में भी अपराध क्रमांक 813/2024 दर्ज है।

  • आरोपी : लक्ष्मी टाण्डी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर, दुर्ग
  • जब्त सामग्री : प्रकरण में प्रयुक्त बैंक खातों एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज।
  • दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लालच, निवेश या लोन के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *