News DesK| ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग में अब ऑयल वॉर (Oil War) शुरू हो गया है। ताजा घटनाक्रम में, इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों में स्थित प्रमुख ऑयल डिपो और रिफाइनरियों को निशाना बनाया है।
🔥 ईरान पर हमले के मुख्य बिंदु:
इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में स्थित ईंधन भंडारण केंद्रों पर बमबारी की। खबरों के अनुसार, तेहरान के शहरान (Shahran) और अकदसीह (Aqdasieh) तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। धमाकों के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और तेहरान के कुछ हिस्सों में धुएं के कारण ‘काली और तैलीय बारिश’ (Black Oily Rain) होने की खबरें हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इस हमले के जवाब में इजरायल की हाइफा (Haifa) रिफाइनरी पर मिसाइल दागने का दावा किया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह हमला ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने की कोशिश है।
