झांसी| उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 524 LPG सिलेंडरों की चोरी हो गई है। इसकी कीमत अनुमानतह 18 लाख बताई जा रही है।
ट्रक (UP 93 BT 3341) झांसी के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम प्लांट से 2 मार्च को कानपुर गजनेर के लिए रवाना हुआ था। होली के कारण प्लांट में अनलोडिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते चालक ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया। 6 मार्च की तड़के करीब 1:07 बजे अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को वहां से उड़ा लिया। पकड़े जाने के डर से चोरों ने ट्रक का GPS सिस्टम भी तोड़ दिया ताकि लोकेशन ट्रैक न हो सके।
पुलिस ने छानबीन में ट्रक बरामद कर लिया, लेकिन वह पूरी तरह खाली था।
पुलिसिया कार्रवाई
ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस की टीमें अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
