नई दिल्ली: आम आदमी की रसोई पर महंगाई और नए नियमों का दोहरा वार हुआ है। अगर आप जल्दी-जल्दी गैस सिलेंडर खत्म करते हैं, तो अब आपको अपनी आदत बदलनी होगी। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग के लिए ‘वेटिंग पीरियड’ तय कर दिया है। अब कोई भी ग्राहक पिछला सिलेंडर मिलने के 21 से 25 दिनों से पहले नई बुकिंग नहीं करा पाएगा।
इतना ही नहीं, घर का बजट बिगाड़ने के लिए कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम में सीधे 60 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। वहीं, बाहर खाना भी महंगा होने वाला है, क्योंकि कमर्शियल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये का भारी इजाफा हुआ है।
बदलाव का असर:
- किल्लत रोकने की कोशिश: 21 दिनों वाला नियम इसलिए लाया गया है ताकि गैस की कालाबाजारी को रोका जा सके और जरूरतमंदों को समय पर सिलेंडर मिले।
- महंगाई का झटका: ₹60 की बढ़ोत्तरी से मध्यमवर्गीय परिवारों के महीने भर के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा।
- #LPG
