बंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक पुलिस के शीर्ष अधिकारी और डीजीपी डॉ. के रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके कथित अश्लील वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबन लागू किया। जारी सरकारी आदेश के मुताबिक 1993 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव इस समय कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।निलंबन के बाद मामला और गरमा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामचंद्र राव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उनसे भेंट नहीं हो सकी।फिलहाल सरकार की ओर से आगे की जांच और कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति और प्रशासन में हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *