kaliyabor| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के भूमि पूजन में अपनी भागीदारी की झलकियां साझा की।
मोदी ने एक्स पर कई पोस्ट में लिखा:
“काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव रखना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। यह वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूत करता है।”‘‘कालियाबोर और पूरे असम के लोगों का उत्साह राज्य के विकास के मामले में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार में उनके मजबूत विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।’’‘कालियाबोर से नुमालीगढ़ तक विकसित किया जा रहा एक एलिवेटेड कॉरिडोर संपर्क में सुधार करेगा, वन्यजीवों की रक्षा करेगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा।’’‘हम सड़क, रेल, हवाई और जलमार्गों के माध्यम से असम को जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’’
https://twitter.com/narendramodi/status/2012813161746038829/photo/1
