पटना ।बिहार में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन ने निर्णय लिया है कि राज्य के अब किसी भी ज्वेलरी शॉप में कोई भी व्यक्ति को को बुर्का, हिजाब और हेलमेट पहने प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राज्य में बढ़ते लूटपाट के मामले में यह फैसला लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चेहरा ढककर आने वाले लोगों को को दुकानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस फैसले के बाद राज्य की कुछ राजनैतिक पार्टियों इसके विरोध में उतर आई हैं ।
