भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

पुलिस ने 6 जनवरी को जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ KPS स्कूल नेहरू नगर एवं JRD स्कूल दुर्ग में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं के वाहन यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और उनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइए दी गई कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे। 16 वर्ष से अधिक उम्र होने वाले बच्चों का लाइसेंस बनवाकर बिना गियर वाली वाहन हेलमेट के साथ चलने दे, तत्पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना लाइसेंस, नाबालिक द्वारा वाहन चालान, बिना हेलमेट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिक वाहन चालक द्वारा बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते गए पाया गया जिस पर ₹6000 का चालान कर मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाले 25 स्कूली छात्र-छात्राओं के ऊपर की कार्रवाई की गई यह कार्रवाई आगे निरंतर जिले के सभी स्कूल कॉलेज में किया जाएगा।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रबंधन से मिलकर समझाइए दी गई कि ऐसे बच्चों को वाहन के साथ प्रवेश न दे और उनकी एक सूची तैयार कर उनके परिजन को बुलाकर समझाइए देने निर्देशित किया गया।

#CGNews | #Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *