भिलाई। दुर्ग जिला युवा प्रकोष्ठ साहू संघ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। समाजहित में बेहतर काम करने वाले युवाओं को नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। दुर्ग के केलाबाड़ी स्थित साहू सदन में कार्यक्रम का आयोजन कर शुभम साहू को जिला युवा प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू सहित समाज के पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। नंदलाल ने बताया कि शुभम साहू बघेरा निवासी हैं और समाज के लिए बेहतर काम करते आ रहे हैं। इनकी नियुक्ति पर समाज के सभी पदाधिकारी ने हर्ष जताया है। पदभार लेते समय शुभम ने कहा कि आज के समय में नशापान से दूर रहकर ही युवाओं को समाज, राज्य व देश के लिए आगे आना होगा। समाज के सभी पदाधिकारियों का उन्होंने आभार जताकर कहा कि वह किसी को निराश नहीं करेंगे और समाज के लिए दिन-रात काम करते रहेंगे।
#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG
