news| ओला उबर में अब महिलाएं अकेले सफर के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए महिला ड्राइवर का चुनाव कर सकेंगी। कंपनी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार ने मोटर विकल गाइडलाइंस 2025 में चेंजेस किए हैं। अब इसके तहत लोगों को अब ओला, उबर रेपिडो जैसे विकल सेवा एप में सेम जेंडर के ड्राइवर के चुनाव का आॅप्शन मिलेगा। फिलहाल नियमों को लागू करने के लिए कोई तारीख लागू नहीं किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा इस नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि देश में वर्तमान में महिला ड्राइवरों की संख्या 5 प्रतिशत से भी कम में है। ऐेसे में सरकार के पास सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त संख्या में महिला डा्रइवरों की होगी।
