भिलाई। घरेलू नौकरानी ने विश्वास का फायदा उठाकर अपने मालिक के घर से 8 लाख के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी कर ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने नौकरानी सहित उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पति की गिरफ्तारी इसलिए की है क्योंकि चोरी के जेवर और नगदी नौकरानी के पति से ही पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को प्रार्थी राकेश चौधरी सेक्टर 02 भिलाई ने भिलाई भट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 29 अक्टूबर को अपने घर के आलमारी में सोने चांदी के आभूषण व नकद रकम रखा था। 15 नवम्बर को शादी के कार्यक्रम में जाने के लिए आलमारी चेक करने पर सब गायब मिला। पुलिस ने जॉच में पाया कि प्रार्थी शासकीय सेवक है और उसकी पत्नी गृहणी है, जो घर में ही रहती है। वह घर के बाहर कहीं अन्यत्र नहीं गई थी। तब पुलिस ने घर में आने जाने वालो पर नजर रखी, घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर पूछताछ किया गया।

सरस्वती ने बताया कि वह 29 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच 02 से 03 बार में बिना लॉक की हुई आलमारी से गहने चोरी की थी, गहनों को अपने पति सेवक राम साहू को छुपाकर रखने के लिए दी है। पूछताछ के पश्चात् सोने के जेवर (1) सोने की चैन-02 नग लाकेट सहित (2) झूमका-04 नग (3) कान की बाली एवं टॉप्स-04 नग (4) सोने का लटकन-01 नग (5) मंगलसूत्र-01 नग (6) जेन्स बाली-01 नग तथा चांदी की पायल 01 जोडी, नगद 51600 कीमती करीबन 8 लाख रुपए जब्त किया गया।

  • आरोपी
  • (1) सरस्वती साहू, उम्र 31 वर्ष, शास्त्री नगर, केम्प-1, छावनी
  • (2) सेवक राम साहू, उम्र 32 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *