न्यूज डेस्क। लाल किले के पास आतंकी ब्लास्ट के बाद अब कई तरह की जानकारियां जांच एंजेंसी के माध्यम से सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है 6 दिसंबर को पूरे देश में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश थी। जिसमें 8 आतंकियों के इस समूह द्वारा 4 राज्यों के शहरों में आतंकी हमला किया जाना था। इसमें दो शहर के नाम सामने आए हैं जो दिल्ली और लखनउ है। हर गु्रप दो के समूह में आईडी रखकर इस हमले को अंजाम देने वाला था। इन आठ आतंकवादियों का समूह असफलहा यूनिवर्सिटी के बिल्डिंग नंबर 17 के रूम नंबर 13 में इस साजिश की मीटिंग करता था।

एजेंसी द्वारा आगे भी कई आरोपियों के गिरफ्तार होने की बात कही जा रही है। विस्फोटक का कोड सिपमेंट और पैकेज रखा गया था। सारी प्लानिंग कोड वर्ड में बात की जाती थी। एनआईए द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है। विदेशी हैंडलर्स इनसे इनक्रप्टेड रूट के माध्यम से बात करते थे। एक फोन और पेन ड्राइव भी हाथ लगाा है जिसकी जांच की जा रही है।
