नई दिल्ली( न्यूज़ डेस्क)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे शख्स को मंत्री बनाया है, जो भारत के सबसे बड़े आलोचकों के साथ काम कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने स्कॉट बेसेन्ट को अपना अगला वित्त मंत्री चुना है। राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज सोरोस के पूर्व मनी मैनेजर स्कॉट बेसेंट को अपना अगला ट्रेजरी सेक्रेटरी नियुक्त किया है। स्कॉट बेसेंट घाटे को कम करने के पक्षधर रहे हैं। 62 वर्षीय स्कॉट बेसेंट हेज फंड की स्क्वायर कैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर हैं। 1991 से वो जॉर्ज सोरोस फंड मैनेजमेंट के लिए काम करते आए हैं।

सीनेट ने मुहर लगा दी तो वो अमेरिका के पहले समलैंगिक ट्रेजरी सेक्रेटरी यानी वित्त मंत्री होंगे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले वह ट्रंप के कैंपेन से इसलिए जुड़े क्योंकि वो अमेरिका पर चढ़ते कर्ज को लेकर चिंतित हैं। साउथ कैरोलिना के अरबपति स्कॉट बेसेंट पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक थे, बाद में वे ट्रंप के कट्टर समर्थक बन गए और रिपब्लिकन नेता और उनके करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे।

स्कॉट बेसेंट वही हैं जो जॉर्ज सोरोस के मनी मैनेजर थे। जॉर्ज सोरोस वही हैं, जो भारत और पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। वह पीएम मोदी से लेकर गौतम अडानी तक पर निशाना साध चुके हैं। वह पीएम मोदी की नीतियों के कट्टर आलोचक रहे हैं।  सोरोस वही हैं, जिन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 और सीएएम का विरोध किया था। सोरोस पर कई बड़े आरोप रहे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *