भिलाई। छात्राओं को छेड़ने वालों की अब खैर नहीं रहेगी। पुलिस की IUCAW टीम ने उन्हें जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। CSIT कालेज में शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को अनजान व्यक्तियों से अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने कहा गया। वहीं मोबाइल के उपयोग में सावधानी बरतने और छात्र-छात्राओं को साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्य स्थल में होने वाले यौन उत्पीड़न संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई एवं सोशल मीडिया की जानकारी, महिला संबंधी अपराध, नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।
इमरजेंसी नंबर भी बांटे
सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112 और 9479192099 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया। अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई l अभिव्यक्ति एवं अपने पास रखे सामान से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं आत्म रक्षा के गुर बताए गए एवं अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने बताया गया।
दुर्ग जिले के सीएसआईं टी कॉलेज पुलगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 225 छात्र छात्राओं, स्कूल प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, उपस्थित रहे एवं महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।
