भिलाई। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। तैश में आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। नेवई पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में गायत्री ठाकुर के मकान में किराये से रहने वाली मृतका दीक्षा दुबे का आरोपी पति एकल कुमार दुबे के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। 23 अगस्त शनिवार को भी दीक्षा और एकल के बीच दोपहर करीब 12 बजे खाना बनाने की बात को लेकर वाद विवाद हो गया। इस दौरान दीक्षा ने पति एकल कुमार दुबे के बाल को पकड़ लिया तब गुस्से में एकल ने पत्नी दीक्षा दुबे का गला दबा दिया। दम घुटने से दीक्षा की मौत हो गई। आरोपी एकल कुमार दुबे का यह कृत्य अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना दौरान आरोपी एकल कुमार दुबे को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *