नई दिल्ली। मानसून का रौद्र रूप पूरे देश में कई राज्यों में हाहाकार मचा रहा है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना जलस्तर खतरे के निशाने से उपर बह रहा है। दिल्ली में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने राहत-बचाव कार्यों के लिए यमुना में 30 नावें उतारी हैं। विशेष निगरानी रखी जा रही है। साल 2023 की तरह इस बार भी यमुना नदी बाढ़ आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से पानी छोड़ा गया है। रविवार को हथिनीकुंड बैराज से करीब 1.78 लाख क्यूसेक पानी, वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 36,170 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इन बैराजों से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में 48 से 50 घंटे का समय लेता है।

