दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा अपनी आर्गेनिक फसल और आर्गेनिक भूमि के लिए देश में अग्रसर होता जा रहा है। इसकी जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओपी चैधरी ने अपने एक्स पोस्ट से दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में कृषि विकास के लिए हमारी सरकार क्लस्टर अप्रोच अपना रही है। श्रीअन्न जैसे प्राकृतिक उत्पादों का मूल्यवर्धन, प्रोसेसिंग और मार्केट से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। दंतेवाड़ा की 70ः भूमि पहले ही ऑर्गेनिक बन चुकी है, जो सिक्किम से भी आगे है। इन संभावनाओं को साकार कर हम जैविक खेती को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
छत्तीसगढ़ अंजोर का एक वीडियो भी उन्होंने अपने पोस्ट में शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि कृषि उन्नति छत्तीसगढ़ के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
#orgenic #khetibadi #follower #tranding #trendingpost #sabjiyan
