बलौदाबाजार-भाटापारा – जिले के मिडिल स्कूल में लापरवाही का मामला सामने आया है,जहां बच्चों को मध्याह्न भोजन में कुत्ते का झूठा किया हुआ भोजन को परोस दिया गया।घटना के बाद पालकों में आक्रोश है उन्होंने रसोइया समूह की महिलाओं को हटाने की मांग की है।पलारी विकासखंड के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल का मामला है।
जानकारी के मुताबिक पिछले सोमवार को स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए बनाए गए सब्जी को एक घुमंतु कुत्ता ने जूठा कर दिया था।इसे देखकर कुछ बच्चों ने शिक्षकों को सूचित किया. शिक्षकों ने रसोइया महिलाओं को जूठी सब्जी बच्चों को न परोसने का निर्देश दिया, लेकिन महिलाओं ने सब्जी जूठी न होने की बात करते हुए जबरदस्ती बच्चों को वही सब्जी परोस दी।बच्चों ने घर जाकर अभिभावकों को बताई। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से इसकी शिकायत की।स्कूल प्रशासन ने बताया कि उन्होंने रसोइयों को जूठा खाना न परोसने के लिए मना किया था, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इसके बाद अभिभावक बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर वीणा वर्मा ने 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का टीका लगाया।
